ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले का मामला: Z सुरक्षा हटी, दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

मुंबई, 25 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z श्रेणी की सुरक्षा केवल चार दिन बाद ही वापस ले ली गई है। यह सुरक्षा उन्हें उस वक्त दी गई थी जब 20 अगस्त को उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान उन पर हमला हुआ था। फिलहाल उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी फिर से दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है, हालांकि सुरक्षा हटाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इस बीच, हमले से जुड़े मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया के साथी तहसीन सैयद को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेशभाई को उसी दिन पकड़ा गया था जब उसने मुख्यमंत्री पर हमला किया था।

जनसुनवाई के दौरान राजेशभाई शिकायतकर्ता बनकर आया और जैसे ही उसने कागज देने का बहाना किया, उसने मुख्यमंत्री का हाथ जोर से खींच लिया। इसके बाद उसने उनके बाल खींचे और थप्पड़ भी मारा। इस हमले में रेखा गुप्ता को सिर, कंधे और हाथ में चोटें आईं। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से ही चाकूबाजी सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय उसके पास कोई हथियार नहीं था। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के संपर्क में फोन कॉल और चैट के जरिए करीब दस लोग थे। अब इन सभी पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, राजकोट में पांच और व्यक्तियों के बयान दर्ज करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे लगातार पूछताछ कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.