ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

रजनीकांत की फ़िल्म कुली, कब और किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी ?

Photo Source :

Posted On:Monday, July 21, 2025

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रजनीकांत (Rajinikanth)की फिल्म कुली (Coolie) की रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाका करने रिलीज हो रही है। रजनीकांत की कुली का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 से देखने मिलेगा। इसमें साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी हैं। इसी बीच फिल्म कुली के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसे सुनने के बाद फैन्स का उत्साह दोगुना हो गया है। आइए, जानते है कुली कब और किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

ताजा रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को आईमैक्स रिलीज के लिए कुछ स्क्रीन भी मिलने की उम्मीद है। फिल्म रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जएगा। खबरों की मानें तो कुली को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म के राइट्स 110 करोड़ में खरीदे हैं। बता दें कि फिल्म में श्रुति हासन प्रीति का किरदार निभा रही है। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा- लोकेश कनगराज की सभी फिल्मों में एक बात समान है। उनमें एक्शन, हाई ऑक्टेन स्टफ होता है।
रजनीकांत की फिल्म कुली का निर्माण कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स ने किया है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म आमिर खान कैमियो करते नजर आएंगे। मूवी में उनके कैरेक्टर का नाम दहा है। मेकर्स फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। वहीं, मूवी के ट्रेलर को लेकर बात करें ये 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म का बजट 400 करोड़ है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.