ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

वाइट में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

Photo Source :

Posted On:Friday, April 25, 2025

अपनी पिछली फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। अब उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।इस फिल्म में वो आध्यात्म का रास्ता अपनाकर, शांति का पाठ पढ़ाते दिखेंगे। खास बात यह है कि अपनी अगली फिल्म में विक्रांत आध्यात्मिक गुरुश्री श्री रविशंकर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और उनके फैंस को उनका एक नया अंदाज देखने कोमिलेगा।

विक्रांत मैसी अभिनीत इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म का नाम है 'व्हाइट', जिसे मोंटू बस्सी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियांकोलंबिया में चल रही है। इसी साल जुलाई से फिल्म की शूटिंग शूरू होने वाली है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक आधुनिक शांतिनिर्माण का एक अनसुना अध्याय होगा। यह फिल्म बताएगी कि कैसे कोलंबिया में भयानक तरीके से 52 साल लंबे गृहयुद्ध का समाधान हुआ। उसीपर आधारित होगी फिल्म की कहानी कहानी, जो शक्तिशाली और प्रेरणा देने का काम करेगा।

विक्रांत मैसी अभिनीत 'व्हाइट' फिल्म का निर्देशन मोंटू बस्सी द्वारा किया जाएगा। सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन द्वारा इस फिल्म का निर्माण कियाजा रहा है, जो मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म को पीसक्राफ्ट पिक्चर्स का सहयोग भी मिलेगा।

अगर विक्रांत मैसी के काम की बात करें तो उन्होंने '12वीं फेल' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। आखिरी बार अभिनेता को 'द साबरमती रिपोर्ट' में देखागया था, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन धीरज सरना द्वारा किया गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.