ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

विजय देवरकोंडा का खूंखार अवतार, राणाबाली के पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 27, 2026

विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म राणाबाली को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। राहुल सांकृतियन के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में विजय का बदला हुआ लुक देखकर साफ है कि इस बार वह कुछ अलग और दमदार लेकर आ रहे हैं।

पोस्टर में विजय बिना शर्ट के, लंबे बालों और घनी मूंछों के साथ हाथ में हथियार लिए आग की लपटों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे कागुस्सा और रफ-टफ अंदाज किरदार की आक्रामकता की झलक देता है। उनका यह लुक उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा हैऔर यही वजह है कि पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राणाबाली की कहानी 19वीं सदी के दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि में बताई जा रही है। फिल्म में ब्रिटिश शासन, अकाल और शोषण के दौर के बीच एक ऐसे बागी की कहानी देखने को मिलेगी, जो अन्याय के आगे झुकने को तैयार नहीं है। विजय इस विद्रोही किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिकामंदाना उनकी पत्नी जयम्मा की भूमिका निभा रही हैं। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखना फैंस के लिए खास होने वाला है।

अपने किरदार को पर्दे पर प्रभावी बनाने के लिए विजय ने घुड़सवारी और कॉम्बैट तकनीकों की ट्रेनिंग भी ली है। लंबे बाल, घनी मूंछें और मजबूत बॉडीउनके ट्रांसफॉर्मेशन को और खास बना रही है। मैथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही यह पैन इंडिया फिल्म इतिहास, इमोशन और बड़े स्तर के एक्शनका मिश्रण होने वाली है। अब नजर 16 अक्टूबर पर है, जब राणाबाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.