ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

द रेवोल्यूशनरीज़ का ट्रेलर दिखाता है आजादी की लड़ाई के चार गुमनाम योद्धाओं की कहानी

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 27, 2026

भारत की आजादी की कहानी अक्सर कुछ बड़े नामों के इर्द-गिर्द सुनाई जाती है, लेकिन इस संघर्ष में ऐसे भी कई युवा थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हथियार उठाने का रास्ता चुना। द रेवोल्यूशनरीज़ का ट्रेलर इसी अनसुने पहलू को सामने लाता है। प्राइम वीडियो की इस पीरियड ड्रामा सीरीज में बगावत, एक्शन और इमोशन के साथ उन क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।

सीरीज की कहानी चार युवा क्रांतिकारियों के आसपास घूमती है, जिनके लिए अंग्रेजी हुकूमत के सामने झुकना कोई विकल्प नहीं था। ट्रेलर में विरोध-प्रदर्शन, गुप्त बैठकें, ब्रिटिश सेना से टकराव और हथियारबंद संघर्ष की झलक मिलती है। इसकी टैगलाइन चार सिरफिरे, एक बगावत कहानी के तेवर को बखूबी जाहिर करती है। हालांकि इनके सामने सिर्फ अंग्रेजी सत्ता नहीं, बल्कि अपने फैसलों की कीमत और उससे जुड़े खतरे भी हैं।

सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। भुवन बाम क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रोहित सराफ सचिंद्र नाथ सान्याल की भूमिका में हैं। खास बात यह है कि कहानी सिर्फ इतिहास की घटनाओं पर नहीं टिकती, बल्कि इन युवाओं की दोस्ती, डर, सपनों और निजी बलिदानों को भी करीब से दिखाने की कोशिश करती है।

द रेवोल्यूशनरीज़ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है और इसकी कहानी संजीव सान्याल की किताब रेवोल्यूशनरीज़ द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम पर आधारित है। T Series के साथ मिलकर Emmay Entertainment द्वारा निर्मित इस सीरीज में इतिहास को एक युवा और सिनेमाई नजरिए से पेश करने की कोशिश नजर आ रही है। अब देखना होगा कि यह भूले-बिसरे क्रांतिकारियों की कहानी आज के दर्शकों से कितना कनेक्ट कर पाती है।

द रेवोल्यूशनरीज़ का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.