ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद ज़हीर इक़बाल को 'एक दूजे के लिए' का टैग देते हुए लिखा एक आभार भरा सन्देश

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 2, 2024

23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल शादी के पवित्र बंधन में बंध गए और उनकी शादी की तसवीरें देखकर हर कोई बेहद खुश हुआ। यह शादी काफी इंटिमेट रखी गयी।शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की ख़ुशी में शामिल होते हुए नजर आये और उन्होंने आज दोनों को 'एक दूजे के लिए बने' का टैग देते हुए लिखा एक स्पेशल मैसेज।

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखा, "सभी को उनके आशीर्वाद, प्यार और हार्दिक बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद। लेकिन सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाली बात यह है कि मुझे सबसे विद्वान, बौद्धिक रूप से उत्कृष्ट महान #अरुणशौरी बड़े भाई के के समान , राजनेता #यशवंत सिन्हा और निश्चित रूप से सबसे योग्य, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता #रवीश कुमार से 'एक दूसरे के लिए बने' जोड़े #सोनाक्षी सिन्हा और #ज़हीर इकबाल के लिए बेहद दिल को छू लेने वाली स्नेहपूर्ण शुभकामनाएँ मिलीं। #सिन्हापरिवार”

इस से पहले भी पापा सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी को इस सेंचुरी की शादी का नाम करार दिया था। उन्होंने सोनाक्षी और ज़हीर की शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर की थी।

सोनाक्षी और इक़बाल को हर तरफ से बधाई के मैसेज मिल रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को सात साल डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

वर्कफ़्रंट पर, सोनाक्षी अब काकुडा फिल्म में नजर आएँगी जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 12 जुलाई को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.