ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से दीपिका पादुकोण बाहर हुईं, मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा!

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 18, 2025

दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म A22 x A6 के बाद अब दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ केसीक्वल से भी बाहर हो गई हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिकएक्स अकाउंट पर बताया कि लंबी बातचीत के बाद उन्होंने दीपिका के साथ साझेदारी खत्म करने का फैसला लिया है क्योंकि फिल्म जैसी परियोजनागहरी प्रतिबद्धता मांगती है। साथ ही दीपिका के भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

‘कल्कि 2898 एडी’ का पहला भाग 2024 में रिलीज़ हुआ था और इसमें दीपिका ने गर्भवती सुमति का किरदार निभाया था, जिसका होने वाला बेटाकल्कि अवतार के रूप में दिखाया गया था। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकार भी थे। फैंस को दीपिका काकिरदार बहुत पसंद आया था, इसलिए उनके अचानक बाहर होने से वे काफी हैरान हैं। अब सीक्वल में दीपिका की जगह कोई नई अभिनेत्री नजर आसकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक नए कलाकार की घोषणा नहीं की है।

इससे पहले दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से भी काम के घंटों और फीस को लेकर बाहर हो चुकी हैं। उस फिल्म में भी प्रभास लीड रोलमें हैं और दीपिका के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है, जो पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में भी काम कर चुकी हैं।

बेटी दुआ को जन्म देने के बाद दीपिका फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उनका आखिरी काम ‘सिंघम अगेन’ था। अब वह एटली-निर्देशित और अल्लूअर्जुन की बड़ी फिल्म A22 x A6 से जुड़ी हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। यह उनकी वापसी को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.