ताजा खबर
बिहार चुनाव वोटिंग LIVE: 11 बजे तक 18 जिलों में 27.65% वोटिंग, हिरासत में मंत्री के 4 समर्थक   ||    5 अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर इसबार बरसेगा आईपीएल में खूब पैसा! टीम रिटेन करने में नहीं करेगी गलती   ||    कंगाल पाकिस्तान की चमकी किस्मत, यहां मिला 'सोने का खजाना'; 56.34 लाख करोड़ रुपये हो सकती है वैल्यू   ||    इतिहास के पन्नों में 6 नवंबर: अब्राहम लिंकन का चुनाव और सिनेमा से लेकर संगीत तक के दिग्गज   ||    लगातार ग‍िर रहा सोने-चांदी का भाव, क्‍या 1 लाख रुपये से नीचे पहुंचेंगी कीमतें? जानें   ||    WWE में The Rock के फाइनल बॉस गिमिक की जल्द होगी वापसी, मौजूदा चैंपियन ने भरी हुंकार   ||    ‘हेलो इंडिया, मैं आपसे प्यार करती हूं…’, राहुल गांधी के जिक्र के बाद ब्राजीलियन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी...   ||    Bihar First Phase Voting: वोट डालने से रोका, महिलाओं ने बताई वजह, ये 12 डॉक्यूमेंट दिखाकर कर सकते है...   ||    बिहार चुनाव में पहले चरण में 10 जिलों में EVM मशीन खराब, चुनाव आयोग ने उठाया यह कदम   ||    टीम इंडिया पर वार करेगा उनका ही सबसे बड़ा ‘हथियार’! साउथ अफ्रीकी कप्तान ने टेस्ट सीरीज से पहले भरी हु...   ||   

एड शीरन के नए सांग में शाहरुख़ खान और अरिजीत सिंह नजर आये!

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 7, 2025

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने भारतीय संगीत प्रेमियों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। हाल ही में रिलीज हुए उनके नए गाने ‘सफायर’ ने सोशल मीडियाऔर यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने में न सिर्फ एड शीरन की सुरीली आवाज सुनने को मिल रही है, बल्कि बॉलीवुड के म्यूजिक आइकन अरिजीतसिंह ने भी अपनी मौजूदगी से गाने में चार चांद लगा दिए है। यही नहीं, वीडियो में शाहरुख खान की एक झलक भी फैंस को देखने को मिल रही है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है।

5 जून को म्यूजिक लवर्स के लिए ये गाना रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से ही गाना ट्रेंडिंग में बना हुआ है। अगर अब तक इस गाने कोमिले व्यूज की बात करें तो 3 करोड़ से ज्यादा बार ये देखा जा चुका है। इस गाने में खास बात ये है कि गाने में एड शीरन पहली बार पंजाबी गाते नजरआ रहे हैं। उनके पंजाबी बोल ‘चम चम चमके सितारे वरगी’ ने सोशल मीडिया पर काफी बज बना दिया है।

एड शीरन को पंजाबी में गाना गाते हुए देख यूजर्स की तरफ से मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई फैंस उन्हें एड शीरन सिंह कहकर पुकार रहेहैं और कई मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई तो एड को आधार कार्ड दिला दो’। वहीं एड, शाहरुख और अरिजीत सिंहको एक ही गाने के लिए साथ आने से फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

गाने की शूटिंग एड के भारत दौरे के दौरान की गई थी और वीडियो में भारत की संस्कृति, रंग और भावनाएं खूबसूरती से दिखाई गई हैं। एड शीरन कोवीडियो में कभी भारतीय गलियों में घूमते, कभी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते और कभी ऐतिहासिक स्थलों को निहारते हुए देखा जा सकता है। वहींअरिजीत सिंह की आवाज और सितार की धुन इस गाने को एक अलग ही लेवल पर ले जाती हैं।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.