ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ स्टार्रर ‘सुस्वागतम खुशामदीद का टीज़र आउट!

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

अभिनेत्री कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ और अभिनेता पुलकित सम्राट की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का टीजर आज जारी हो गया है। यहएक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जो मई में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के टीजर को पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। इस टीजर को साझा करते हुए पुलकित ने कैप्शन में लिखा है, “दो आत्माएं, दो देश, एक प्रेम कहानी। सुस्वागतम खुशामदीद का टीजर हुआ जारी।” इस फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार ने किया है।

टीजर से पता चलता है कि पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग धर्मों और अलग-अलग देशों से आने वालेकिरदारों की कहानी है। जिसमें पुलकित सम्राट के किरदार का नाम अमन है जो भारत का है और इसाबेल के किरदार का नाम नूर है, जो संभवत: पाकिस्तान से आती है। टीजर से साफ है कि फिल्म की कहानी इसी मुद्दे पर आगे बढ़ेगी कि दो अलग-अलग धर्मों से आने के बावजूद इनकी प्रेमकहानी कैसे मुकम्मल होगी। जारी हुए टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दोनों कलाकारों का रोमांस नजर आ रहा है।

बता दें कि ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी एक टीजर जारी हुआ था। लेकिन उसके बाद ऐसा लगा था कि जैसेफिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, अब फिल्म का फिर से नया टीजर जारी हुआ है। जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.