ताजा खबर
राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||    2036 ओलंपिक से पहले अहमदाबाद बना देश का सबसे सुरक्षित शहर   ||    मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||   

तन्वी द ग्रेट का हिस्सा बनी पल्लवी जोशी

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 11, 2025

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर निरंतर इस फिल्म से जुड़ीजानकारी साझा कर रहे हैं। अनुपम खेर ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है और वे लंबे अरसे बाद निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। एक्टर नेसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उनके किरदार कानाम विद्या रैना है। पल्लवी का किरदार काफी खास है। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के कलाकार: मैंटेलीविजन के दिनों से ही पल्लवी जोशी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। बेशक वे टीवी की असली 'दीवा' हैं। उनकी अदाकारी प्रबावी है। सिनेमा कीदुनिया में उनका आना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक तोहफे जैसा है'।

अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'पल्लवी बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में अभिनय करती हैं, लेकिन हर बार जब वे स्क्रीन पर होती हैं, तो हम एक बात को लेकरसौ फीसदी सुनिश्चित होते हैं कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार आने वाला है। उनकी भावनाओं की सीमा असीम है। 'तन्वी द ग्रेट' में उनका किरदार प्रेम, त्यागऔर शक्ति का प्रतीक है। वे उन सबसे सहज अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कभी काम किया है। प्रिय पल्लवी, आपके सहयोग, गर्मजोशीऔर प्रतिभा के लिए धन्यवाद! आपके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है। हमारी भारतीय सेना के बारे में आपकी समझदिल को छू लेने वाली है! जय हिंद'!

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में शुभांगी दत्त, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी जैसे सितारे नजर आएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.