ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की जर्सी के तीन साल पुरे हुए

Photo Source :

Posted On:Monday, April 14, 2025

तीन साल पहले जब जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, तब इसने दर्शकों को भावनाओं के मैदान में क्लीन बोल्ड कर दिया था। आज भी ये फिल्मदर्शकों के दिलों में ज़िंदा है, जैसे कोई यादगार मैच। इस खास मौके पर, पेन मूवीज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया: "तीन सालहुए 'जर्सी' को — और ये अब भी मैदान में चौके-छक्के मार रही है। एक ऐसी फिल्म जिसने हमें इमोशन्स से भर दिया और हर सीन सीधा दिल मेंजाकर लगा!"

2022 में रिलीज़ हुई जर्सी निर्देशक गौतम तिन्ननुरी की हिंदी डेब्यू फिल्म थी, जो उनकी 2019 में बनी तेलुगु फिल्म का ही रीमेक थी। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक ऐसे क्रिकेटर का किरदार निभाया था जो सालों बाद मैदान में सिर्फ अपने बेटे की एक मासूम ख्वाहिश — एक जर्सी — को पूरा करने के लिए लौटता है। ये वापसी ना शोहरत के लिए थी, ना ट्रॉफी के लिए, बल्कि एक बाप के टूटे सपनों और बेटे के भरोसे की कहानी थी। शाहिदके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर ने भी फिल्म की भावनात्मक गहराई में अहम योगदान दिया।

गीता आर्ट्स, दिल राजू प्रोडक्शंस, सितारा एंटरटेनमेंटस और ब्रेट फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका ना कर पाईहो, लेकिन दिलों में अपनी जगह पक्की कर गई। शाहिद की गहराई से की गई परफॉर्मेंस, अमित त्रिवेदी का शानदार संगीत और फिल्म कीसंवेदनशील कहानी ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया।

वक़्त के साथ जर्सी एक साइलेंट कल्ट क्लासिक बन चुकी है। एक ऐसी फिल्म जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं — सिर्फ क्रिकेट के लिएनहीं, बल्कि उसके दिल से जुड़े इमोशन्स के लिए। ये फिल्म सिखाती है कि कुछ जीतें ट्रॉफी उठाने से नहीं, बल्कि आखिरी बार कोशिश करने सेमिलती हैं।

तीन साल बाद भी जर्सी हमें यही याद दिलाती है — कि असली जीत मैदान में नहीं, दिल में होती है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.