ताजा खबर
राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    बांग्लादेशी घुसपैठियों और तस्करों पर दो राज्यों में बड़ी कार्रवाई   ||    2036 ओलंपिक से पहले अहमदाबाद बना देश का सबसे सुरक्षित शहर   ||    मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||   

हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी की तस्वीरें आईं सामने!

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 5, 2025

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लंबे समय के पार्टनर रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है, और उनकी वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। हिना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, और साथ में एक बेहद दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। हिना ने लिखा,“दो अलग दुनियाओं से हम मिले और एक प्यार भरी दुनिया बना ली। आज हमारा रिश्ता प्यार और कानून के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है। आप सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"

इस खास मौके पर हिना ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ सुंदर सा ओपल ग्रीन कलर का हैंडलूम साड़ी, जिसमें गोल्ड और सिल्वर थ्रेडवर्क था। साड़ी पर हल्की गुलाबी बॉर्डर और नाज़ुक ज़री वर्क ने लुक को और भी खास बना दिया। उनका नाम और रॉकी का नाम भी साड़ी पर कढ़ाई से लिखा गया था, जो इसे और पर्सनल बना देता है। साथ में पहनी मनीष मल्होत्रा ज्वेलरी, जो लुक को रॉयल टच दे रही थी।

वहीं दूल्हे राजा रॉकी जायसवाल ने पहना ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता, जो सिंपल, क्लासी और एलिगेंट लग रहा था।

पूरे फंक्शन का डेकोर, आउटफिट्स और फोटोग्राफी – हर चीज़ बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली थी। फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। हिना और रॉकी को नई ज़िंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं!

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.