ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

गोविंदा ने पत्नी सुनीता को लगाई फटकार, बोले- ‘मां और बहन को गाली देना बंद करें’

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 15, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब सामने आए एकवीडियो में गोविंदा ने सुनीता के गाली-गलौज वाले अंदाज पर खुलकर नाराजगी जताई है। खासतौर पर मां और बहन को लेकर इस्तेमाल की जानेवाली गालियों पर अभिनेता ने पत्नी को ऐसा करने से बचने की सलाह दी और कहा कि सार्वजनिक तौर पर मशहूर लोगों के व्यवहार का असर युवाओंपर भी पड़ता है।

गोविंदा ने कहा, “मैं फिर से कहना चाहूंगा कि सुनीता जी, आपने बहुत ज्यादा गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।खासकर मां और बहन को लेकर।” उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग उनसे प्रेरित होते हैं, तो जल्द ही उन्हें इसका आईना भी दिखाया जाएगा। अभिनेताने अपनी बात रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि युवा मशहूर हस्तियों को अपना आदर्श मानते हैं और उनके व्यवहार को फॉलो कर सकते हैं।

अभिनेता ने सुनीता से अपील करते हुए कहा कि अगर लोग उनकी कही बातों को दोहराते हुए मां और बहन को गालियां देने लगें, तो यह सभी के लिएशर्मिंदगी की बात होगी। गोविंदा ने यह भी कहा कि लगातार इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से ‘मां’ और ‘बहन’ जैसे शब्दों की गरिमा कम होतीहै। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।”

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब गोविंदा का नाम उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जारहा है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ा। इसके बाद सुनीता ने कोमल और गोविंदा के कथित जुड़ाव परतंज कसते हुए अभिनेता को ‘शुगर डैडी’ कहा था। अब गोविंदा की यह प्रतिक्रिया पति-पत्नी के बीच चल रही बयानबाजी को एक बार फिर चर्चा में लेआई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.