ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

फ्रैंचाइजी, सीक्वल और ओरिजिनल फिल्में सभी जरूरी हैं बोले तुषार कपूर

Photo Source :

Posted On:Friday, June 13, 2025

फेमस फिल्म फ्रैंचाइजी जैसे क्या कूल है हम और गोलमाल में काम कर चुके तुषार कपूर ने इंडियन सिनेमा में बढ़ रहे सीक्वल, रिमेक और फ्रैंचाइजीकी ट्रेंड पर अपनी राय दी। आजकल फिल्मों में सीक्वल और रिमेक बहुत बन रहे हैं, लेकिन दर्शक अब नई और ओरिजिनल कहानियां भी चाहते हैं।इस बारे में पूछने पर तुषार ने संतुलित जवाब दिया।

तुषार ने कहा, “मुझे ये ट्रेंड ज्यादा मायने नहीं रखता कि हमें इन्हें फॉलो करना चाहिए या तोड़ना चाहिए। सबसे बड़ा मकसद अच्छी फिल्म करना होनाचाहिए। सीक्वल तभी बननी चाहिए जब दर्शकों को उससे प्यार हो और उनकी मांग हो। लोग फ्रैंचाइजी पसंद करते हैं और उसे आगे बढ़ाना बिजनेसकी नजर से सही होता है क्योंकि ये प्रोड्यूसर के लिए फायदे का सौदा है। लेकिन फ्रैंचाइजी और सीक्वल के साथ-साथ ओरिजिनल आइडियाज में भीनिवेश होना चाहिए। दोनों का संतुलन होना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “पहली बार बनने वाली फिल्मों पर भी समय देना चाहिए, सिर्फ सीक्वल बनाने में नहीं। सीरियल की तरह पार्ट 1, 2, 3 में भी नईकहानी होती है, कुछ नया पेश किया जाता है। सीक्वल होना आसान नहीं होता। चाहे रिमेक हो या सीक्वल, उसमें इंस्पिरेशन होती है, फिल्म कीअपनी आत्मा होती है। आपको कुछ नया बनाना होता है, सिर्फ पहले जैसा ही नहीं करना होता। फिल्म बनाने का काम आसान नहीं होता, चाहे रिमेकहो, सीक्वल हो या ओरिजिनल। दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाना बहुत मुश्किल काम है।”

तुषार कपूर की बातों से साफ होता है कि वे चाहते हैं कि इंडियन सिनेमा में कमर्शियल और क्रिएटिव दोनों चीजों का मेल बने। उनके लिए सबसेजरूरी है कि वे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनें जो दर्शकों को पसंद आएं और अच्छी कहानी बताएं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.