ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

डकैत का टीज़र और रिलीज़ डेट आउट हुई

Photo Source :

Posted On:Monday, May 26, 2025

इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘डकैत’ का आज टीजर रिलीज़ हो गया है। टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह औरबढ़ गया है। इसमें मुख्य कलाकार अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप नजर आ रहे हैं। फिल्म का पूरा नाम है ‘डकैत: एक प्रेम कथा’, तोइसमें आपको एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा।

टीजर की शुरुआत अदिवी शेष की आवाज़ से होती है। मृणाल ठाकुर की आंखों में आंसू हैं और वह परेशान लग रही हैं। अदिवी की आवाज़ में कहाजाता है, “जूलियट, सबने तुझसे धोखा किया है। जिस पर तूने भरोसा किया, उसने तुझे धोखा दिया। लेकिन फिक्र मत कर, अब मैं आ गया हूं। अबकोई नहीं बचेगा, बचेगी तो बस तेरी बर्बादी।” इससे साफ होता है कि फिल्म की कहानी प्यार और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है।

टीजर में अनुराग कश्यप भी दिखे हैं, जो इस बार फिर से निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। टीजर में अदिवी शेष गुस्से और एक्शन के मूड में हैं, वहींमृणाल ठाकुर चिंता में और दुखी दिख रही हैं। एक सीन में वह अदिवी के पीछे छुपती भी नजर आईं। शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म मेंप्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

पहले श्रुति हासन अदिवी शेष के साथ मुख्य भूमिका निभा रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अब मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इसटीजर ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ से काफी धमाका होने वाला है!

फिल्म 25 दिसंबर, यानी क्रिसमस के दिन रिलीज़ होगी।

Check Out The Video:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.