ताजा खबर
बीईएमएल को मिला ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2.5% चढ़ा   ||    गुजरात में फिर भारी बारिश, अहमदाबाद के कई अंडरपास डूबे, रेड अलर्ट जारी   ||    मिडिल ईस्ट संघर्ष पर ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान पर बड़े हमलों को लेकर फैसले की घड़ी, 'ग्राहम बिल' भी ह...   ||    छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान': प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित हुए 1.50 करोड़ स...   ||    अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक शतक: अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ, भारत ने जीती 'फ्रेंडशिप कप' टी20 सीर...   ||    आरबीआई की ओएमओ बॉन्ड बिक्री शुरू: बैंकिंग प्रणाली से सरप्लस लिक्विडिटी कम करने के लिए बेचे 5,000 करो...   ||    रणवीर सिंह पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बप्पा का लिया आशीर्वाद; फैंस से भी की मुलाकात   ||    ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा, रेखा से लेकर पृथ्वीराज तक ने बिखेरा जलवा   ||    लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर में दिखी दोस्ती और मस्ती की झलक   ||    अजय देवगन ने रिलीज किया ‘विन्गांसा’, विजय सलगांवकर के आखिरी चैप्टर की बढ़ी हलचल   ||   

अमीषा पटेल के गणपति उत्सव में दिखी बॉलीवुड चमक, बोलीं समझदारी से त्योहार मनाएं

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

गणेश चतुर्थी के मौके पर अमीषा पटेल के मुंबई स्थित घर पर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए खास आयोजन हुआ, जहां भक्ति के साथ बॉलीवुड की चमक भी देखने को मिली। गुलाबी और सिल्वर रंग के खूबसूरत पारंपरिक परिधान में अमीषा बेहद शानदार नजर आईं। परिवार और दोस्तों के अलावाअभिनेता राहुल रॉय भी इस खास मौके का हिस्सा बने। दोनों कलाकारों ने साथ में पूजा की और पूरे उत्साह के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया।

अमीषा ने इस दौरान पैपराजी और मीडियाकर्मियों के साथ भी त्योहार की खुशियां बांटीं। घर के बाहर मौजूद लोगों को उन्होंने खुद मिठाइयां बांटीं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। हालांकि, इस पूरे सेलिब्रेशन के बीच अमीषा की एक बात ने खास ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने त्योहार मनाने के साथ-साथ पर्यावरण और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की।

अपने गणपति उत्सव के बारे में बात करते हुए अमीषा ने बताया कि उनका परिवार कई सालों से इको-फ्रेंडली मूर्तियों का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पूजा और विसर्जन के दौरान पानी और पर्यावरण को नुकसान से बचाना है। एक्ट्रेस ने लोगों से भी इसी तरह जिम्मेदारी के साथत्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा, “त्योहार मनाएं, लेकिन समझदारी से मनाएं।”

अमीषा के लिए गणेश चतुर्थी सिर्फ पूजा का मौका नहीं, बल्कि परिवार और अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी समय है। वह हर साल गणेशचतुर्थी के साथ दिवाली और नवरात्रि जैसे त्योहारों का भी इंतजार करती हैं। इस बार उनके घर का गणपति सेलिब्रेशन भी रंग, परंपरा और सितारों की मौजूदगी से खास रहा, लेकिन पर्यावरण को लेकर उनका संदेश इस जश्न की सबसे अहम बात बन गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.