ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

अक्षय कुमार अब एलियन की दुनिया में मचाएंगे तहलका समुक की शूटिंग शुरू

Photo Source :

Posted On:Monday, August 24, 2026

अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘हैवान’ के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही खिलाड़ी कुमार ने अपने अगले बड़ेप्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। अक्षय अब साइंस फिक्शन और सर्वाइवल की रोमांचक दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम‘समुक’ है, जिसकी शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई है। फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन कनिष्क वर्मा के हाथों में है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार विवान आहूजा की पहली झलक भी शेयर की है। तस्वीर में वह सूट-बूट और टाई में क्लैपबोर्ड थामेनजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती के साथ विवान आहूजा ड्यूटी के लिए तैयार है। फिल्म को भारत कीपहली सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें एलियन थ्रिल और सर्वाइवल हॉरर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

‘समुक’ को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के लिए इंटरनेशनल क्रिएचर और स्टंट टीम को जोड़ा गया है, जबकि इसकी दुनिया कोमिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी के आधार पर तैयार किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म की तैयारी पिछले दोसाल से चल रही थी। मेकर्स इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं, ऐसे में फिल्म का स्केल भी काफी बड़ा रहने वाला है।

विपुल अमृतलाल शाह और अक्षय कुमार की जोड़ी इससे पहले भी दर्शकों को अलग तरह की फिल्में दे चुकी है। विपुल ने कहा कि 13 साल बादअक्षय के साथ नई यात्रा शुरू करना उनके लिए खुशी और गर्व का पल है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को कुछ बेहतर और बड़ा करने की चुनौती दी है और इस बार चुनौती पहले से कहीं ज्यादा बड़ी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘समुक’ अक्षय कुमार को किस अंदाज में पेशकरती है और एलियन की यह दुनिया दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.