ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

अमेरिका में जन्मा दुनिया का पहला बिना धारी वाला जिराफ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के टेनेसी राज्य में मौजूद एक जू में ऐसा जिराफ जन्मा है, जिसके शरीर पर कोई भी धारी नहीं है। इसे दुनिया का पहला ‘स्पॉटलेस’ जिराफ कहा जा रहा है। इसका कलर पूरी तरह ब्राउन है। खास बात यह है कि इस जिराफ की मां के शरीर पर आम जिराफ की तरह धारियां मौजूद हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिराफ का नाम रखने के लिए जू एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद ली है। दरअसल, जू एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि जिस तरह का यह यूनीक जिराफ है, उसका नाम भी उतना ही यूनीक यानी अनोखा होना चाहिए।

आपको बता दे, इस जिराफ का जन्म 31 जुलाई को हुआ था। हालांकि, ऑफिशियली इसकी जानकारी अब सामने आई है। यह मादा जिराफ है। ब्राइट जू में जन्मे इस जिराफ के बारे में एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा, हमने जिराफ के एक्सपर्ट्स से बातचीत की है। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, दुनिया में बिना धारियों वाला कोई जिराफ नहीं है। इसका कलर पूरी तरह ब्राउन है। इसके अलावा उसका पूरा शरीर ठीक वैसा ही है, जैसा बाकी जिराफों का होता है। इसकी हाइट करीब 6 फीट है। जू एडमिनिस्ट्रेशन उसको स्पेशल ट्रीटमेंट और केयर दे रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट्स भी अब तक यह नहीं बता सकें कि आखिर कैसे यह मादा जिराफ बिना धारियों के पैदा हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिराफ को धारियां उसकी मां से ही मिलती हैं। अब चूंकि इस जिराफ की मां के शरीर पर भी आम जिराफों की तरह धारियां मौजूद हैं तो फिर यह लिटिल जिराफ बिना धारियों के पैदा कैसे हुआ।

तो वहीं, ब्राइट जू के एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, टेनेसी में हर जिराफ का खास ध्यान रखा जाता है। सबसे ज्यादा जिराफ अफ्रीका में पाए जाते हैं, लेकिन वहां इनका शिकार काफी हो रहा है, लिहाजा वहां इनका वजूद ही खतरे में आ गया है। एडमिनिस्ट्रेशन ने आगे कहा, जबसे इस मादा जिराफ का जन्म हुआ है, वर्ल्ड मीडिया का फोकस इस पर हो गया है। यही वजह है कि हमें इसकी हिफाजत का भी खास ख्याल रखना पड़ रहा है। आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में 30 साल के दौरान 40% जिराफ कम हो गए हैं। हमने इसका नाम रखने के लिए एक कॉन्टेस्ट शुरू किया है। एक नाम किपकी (Kipekee) पर विचार किया जा रहा है। इसका मतलब होता है, यूनीक। इसके अलावा एक और नाम भी सामने आया है, जामेला। इसका मतलब होता है, सबसे खूबसूरत चीजों में से एक।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.