ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

फ्रांस के खिलाफ प्रशांत महासागर के न्यू कैलेडोनिया आइलैंड में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोगों की मौत, 64 घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 16, 2024

मुंबई, 16 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फ्रांस के खिलाफ प्रशांत महासागर के न्यू कैलेडोनिया आइलैंड पर मतदान संबंधी नियमों को लेकर तीन दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस आइलैंड पर 171 साल से फ्रांस का कब्जा है। दंगों में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 64 घायल हैं। पुलिस ने 200 लोगों को गिरफ्तार किया है। फ्रांस की सरकार ने खुद इसकी जानकारी संसद में दी है। सरकार ने वहां 12 दिनों के लिए आपातकाल लगा दिया है। इस दौरान किसी के भी बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों पर सेना के टैंक गश्त कर रहे हैं।

वहीं, फ्रांस के न्यूज चैनल France 24 के मुताबिक, फ्रांस ने हाल ही में न्यू कैलेडोनिया में मतदान नियमों में बदलाव वाला विधेयक (बिल) पास किया था। इस बिल के तहत न्यू कैलेडोनिया में वहां के मूल निवासियों के अलावा फ्रांस से जाकर वहां बसने वाले लोगों को भी वोटिंग का अधिकार दिया गया है। इसे लेकर वहां की तीन नगर पालिकाओं में 5 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी बिल का विरोध कर रहे हैं। न्यू कैलेडोनिया एक आइलैंड है। प्रदर्शनकारियों ने यहां जगह-जगह पर बैरिकेड लगा दिए है, जिससे जरूरी सेवाएं ठप हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने शहर में दुकानों को लूटना शुरू कर दिया है और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोग अब फ्रांस से अलग होना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों से न्यू कैलेडोनिया के लोग अलग देश की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वहां केवल 1800 ही पुलिसकर्मी है। सरकार ने दंगे को रोकने के लिए टिक टॉक पर भी बैन लगा दिया गया है। इन दंगों का असर पडोसी देश ऑस्ट्रेलिया पर भी दिखने लगा है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के मंत्री पेनी वोंग ने लोगों से अपील की है कि वो न्यू कैलेडोनिया न जाएं।। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शांति बनी रहनी चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई सरकार बातचीत के पक्ष में है। वोंग ने न्यू कैलेडोनिया के लोग से कहा है कि आपको बातचीत का रास्ता चुनना चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.