ताजा खबर
2036 ओलंपिक की तैयारी: अहमदाबाद की जसपुर झील बनेगी वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन   ||    अहमदाबाद की झुलसा देने वाली गर्मी ने ईशांत और अक्षर को किया बेहाल, मैदान पर दिखी मुश्किलें   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

पाकिस्तान में दो मुस्लिम महिलाओं को ईशनिंदा के आरोप में किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 13, 2024

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो मुस्लिम महिलाओं को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं पर कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने दोनों पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिलाओं के नाम शहनाज खान और शाजिया करमात हैं। शहनाज एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल है और शाजिया उनके घर में खाना बनाने का काम करती है। ये दोनों महिलाएं लाहौर से 50 किमी दूर कसूर जिले के राय कला गांव में रहती हैं। उन्हें गांव की मस्जिद के इमाम काशिफ अली की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गांव के इमाम ने 10 अगस्त को मस्जिद से घोषणा करते हुए दोनों महिलाओं पर कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों महिलाओं के परिवार ने गांव छोड़ दिया है। फिलहाल आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की एक बड़ी टीम वहां पहुंची ताकि कोई अनहोनी न हो। शहनाज खान भीड़ के उनके स्कूल और घर पहुंचने से पहले ही छिप गई थी। वहीं, पिछले हफ्ते, पंजाब पुलिस ने दो ईसाई बहनों के खिलाफ भी ईशनिंदा का मामला दर्ज किया था। समीया मसीह और सोनिया मसीह पर आरोप लगा कि उन्होंने 7 अगस्त को अपने घर के बाहर कुरान के पन्नों से भरा एक बोरा फेंक दिया था। दोनों की उम्र 20 साल से कम है। समीय और सोनिया लाहौर से 200 किमी दूर टोबा टेक सिंह जिले के गोजरा गांव की रहने वाली हैं। इस मामले में अल्पसंख्यक गठबंधन पाकिस्तान के अध्यक्ष एडवोकेट अकमल भट्टी ने कहा कि ईसाई बहनों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.