ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

पाकिस्तान में टिकटॉक क्रिएटर सुमीरा राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत, बेटी ने हत्या का लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 26, 2025

मुंबई, 26 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में मशहूर टिकटॉक क्रिएटर सुमीरा राजपूत की शनिवार को उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब सुमीरा की 15 साल की बेटी ने दावा किया कि कुछ लोग उनकी मां पर जबरन शादी का दबाव बना रहे थे और जब उन्होंने मना किया तो उन्हें जहरीली गोलियां देकर मार डाला गया। सुमीरा सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा थीं। टिकटॉक पर उनके 58 हजार फॉलोअर्स और 10 लाख से ज्यादा लाइक्स थे। उनकी बेटी भी टिकटॉक पर काफी सक्रिय है और उसके भी 58 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि घोटकी जिला पुलिस अधिकारी अनवर शेख ने पीड़िता की बेटी के बयान की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर सक्रिय किसी महिला को निशाना बनाया गया हो। पिछले महीने भी 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की इस्लामाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी एक बेरोजगार युवक था जिसने सना को कई बार शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन हर बार उसे मना कर दिया गया। घटना के दिन उसने पहले सना से घर के बाहर बातचीत की और फिर घर में घुसकर करीब से दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इन घटनाओं ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर सक्रिय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.