ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर मौजूद, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 3, 2024

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के इलिनॉय राज्य के रिसर्चर्स ने ऐसी खोज की है। जिसमे उन्होंने बताया की, धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर मौजूद है। इसमें सभी महासागर के कुल पानी से तीन गुना ज्यादा पानी मौजूद है। धरती पर पानी कहां से आया, इसकी खोज करते वक्त वैज्ञानिकों को इस महासागर के बारे में पता चला। यह महासागर पृथ्वी की सतह के नीचे एक नीले रंग की चट्टान में छिपा है। खोज करने वाली टीम के वैज्ञानिक स्टीव जैकोब्सन ने बताया कि यह चट्टान एक स्पंज की तरह है जो पानी को सोखता रहता है। 2 हजार सीस्मोमीटर के जरिए 500 भूकंप की स्टडी के बाद इस महासागर का पता चला है। वैज्ञानिक जैकोब्सन ने बताया कि इस महासागर का धरती के नीचे रहना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर यह सतह से बाहर आ गया, तो पृथ्वी पर सिर्फ पानी ही होगा। जमीन के नाम पर सिर्फ पहाड़ों की ऊंची चोटियां ही बच पाएंगी।

दरअसल, पृथ्वी के नीचे उठने वाली तरंगें जब किसी नमी वाली चट्टान से होकर गुजरती हैं, तो इनकी गति धीमी पड़ जाती है। सीस्मोमीटर के जरिए इन्हीं तरंगों की स्टडी के बाद महासागर की खोज की गई। इस खोज के बारे में पहली बार साल 2014 में जानकारी दी गई थी। इसे एक साइंटिफिक पेपर 'डीहाइड्रेशन मेल्टिंग एट द टॉप ऑफ लोअर मैंटल' में बताया गया था। हालांकि अब यह रिसर्च वायरल हो रही है। इस महासागर के सामने आने के बाद धरती पर पानी की उत्पत्ति को लेकर नई थ्योरी मिली है। कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जाता है कि कॉमेट (धूमकेतू) के धरती से टकराने के बाद उसके प्रभाव से पानी उत्पन्न हुआ। हालांकि पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद महासागर से यह संभावना जताई जा रही है कि समुद्र समय के साथ धरती के नीचे से ही बाहर निकले हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.