ताजा खबर
इंडिया क्यों आया था प्लेन क्रैश में जिंदा बचा इकलौता शख्स, क्या है रमेश विश्वास कुमार की कहानी?   ||    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के खिलाफ एक्शन, दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला   ||    क्या आपको भी होती है सीने में जलन और गैस? एक्सपर्ट ने बताया कितनी खतरनाक है यह बीमारी, सोनिया गांधी ...   ||    Boeing 787-9: जर्मनी वापस क्यों लौट गई लुफ्थांसा की फ्लाइट, नहीं मिली हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन   ||    राजा रघुवंशी की हत्या में एक-दो नहीं शामिल हैं 10 से 15 लोग, ज्योतिष का बड़ा दावा   ||    Israel-Iran में फंसे 36000 भारतीय, जानें कैसी है उनकी हालत, सुरक्षा के लिए क्या किए गए इंतजाम?   ||    Iran-Israel War: जंग के बीच नेतन्याहू के दावे से मची खलबली, बोले ‘ट्रंप को मारना चाहता है ईरान’   ||    पेरू में जबरदस्त भूकंप से एक की मौत, कई इमारतें भी ध्वस्त; देररात लगे 6.1 की तीव्रता वाले झटके   ||    PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में दिखी भारत की ताकत, जानिए क्या बोले पीएम मोदी   ||    Iran-Israel War: ‘कई रातों से सो नहीं पाए हैं…’ बेसमेंट में फंसे भारतीय छात्र, लगाई मदद की गुहार   ||   

शपथग्रहण के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे मोहम्मद यूनुस, इसका भारत को भी न्योता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 8, 2024

मुंबई, 08 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन का शपथ ग्रहण समारोह है। शपथ ग्रहण के लिए मोहम्मद यूनुस राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। अंतरिम सरकार में 15 सदस्य शामिल होंगे। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, शपथ समारोह में करीब 400 लोग शामिल होंगे। वहीं, बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुआई में बन रही अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी न्योता मिला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि शेख हसीना का आगे का क्या प्लान है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर बनने के बाद मोहम्मद यूनुस स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में रहेंगे। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद प्रदर्शनकारी PM आवास गणभबन में घुस गए थे। उन्होंने यहां तोड़फोड़ की, जिसकी वजह से फिलहाल गणभबन रहने लायक नहीं है। लिहाजा स्टेट गेस्ट हाउस को चीफ एडवाइजर का आवास बनाया जा रहा है।

तो वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच BSF ने भारत में घुसने की कोशिश कर रहे करीब 1500 बांग्लादेशियों को रोका है। इनमें से 1 हजार लोग बिहार और 500 लोग पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रास्ते भारत आ रहे थे। घुसपैठ को देखते हुए भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF अलर्ट हो गई है। बांग्लादेश में स्थित भारतीय वीजा केंद्र सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। अंतरिम सरकार में छात्र आंदोलन से जुड़े 2 लोग शामिल हो सकते हैं। सरकार में 15 लोग शामिल हो सकते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.