ताजा खबर
पान की पिचकारी पर शुरू हुआ विवाद, बीच-बचाव कर रहे 19 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या   ||    अहमदाबाद में पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी ने डंडे से पीटकर हत्या की, फिर लगाई फांसी – 7 साल का बेटा बना...   ||    ऋतिक रोशन का एनटीआर जूनियर को जवाब – "ठीक है एनटीआर, अब तूने हद कर दी!"   ||    सम्मान और सौभाग्य...साथ में एक हार्ट अटैक '120 बहादुर' के अनुभव पर ईजाज़ ख़ान का बेबाक बयान   ||    अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल को दिल से जन्मदिन की बधाई दी!   ||    120 बहादुर का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    रणबीर कपूर और आमिर खान को बेहूदा फिल्मो के लिए मुकेश खन्ना ने फटकारा!   ||    अनीस बाज़मी ने काजोल के जन्मदिन पर ‘हलचल’ के 30 साल पूरे होने पर दिया एक भावुक संदेश   ||    फायरिंग काण्ड के बाद कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट फिर से शरु हुआ!   ||    G2 मचाएगा धमाका: अदिवी शेश और इमरान हाशमी के साथ भारत की सबसे बड़ी जासूसी-एक्शन फिल्म   ||   

नीदरलैंड में तनाव से जूझ रही एक महिला को मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 18, 2024

मुंबई, 18 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नीदरलैंड में तनाव से जूझ रही एक 29 साल की महिला को इच्छा मृत्यु की अनुमति मिल गई है। महिला का नाम जोराया टेर बीक है, जो नीदरलैंड में जर्मनी के बॉर्डर के पास रहती हैं। इच्छा मृत्यु के लिए उसने साढ़े तीन साल तक नीदरलैंड के प्रशासन को मनाने की कोशिश की थी। द गार्जियन के मुताबिक उसे इसी महीने इच्छा मृत्यु दी सकती है। जोराया कई सालों से ऑटिज्म और असहनीय मानसिक परेशानियों से जूझ रही हैं। ऑटिज्म से जूझ रहा शख्स खुद को मारने और चोट पहुंचाता है। उसमें आत्महत्या के विचार आते रहते हैं। जोरायो को लगा कि उनकी समस्या का अब कोई हल नहीं है। इसके चलते उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की थी। हालाांकि, जोराया शारीरिक रूप से बिल्कुल फिट है। ऐसे में उनकी इच्छा मृत्यु को मिली मंजूरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोग तेजी से इच्छा मृत्यु को अपना रहे हैं।

जोराया ने द गार्जियन को बताया कि उसकी परेशानियां बचपन में ही शुरू हो गई थीं। उनको क्रॉनिक डिप्रेशन, एंग्जायटी, ट्रॉमा और पर्सनैलिटी डिसऑर्डर जैसी समस्याएं होने लगी। इसके अलावा उन्हें ऑटिज्म की भी समस्या थी। इसमें वह खुद को ही चोट पहुंचाने लगी। कुछ साल बाद जब जोराया को एक पार्टनर मिला तो उन्हें लगा था कि सब ठीक हो जाएगा। उनकी मानसिक समस्याएं अब दूर हो जाएंगी, मगर कोई हल नहीं निकला। जोराया ने खुद को नुकसान पहुंचाना जारी रखा। जोराया ने अपनी बीमारियों से लड़ने के लिए इलेक्ट्रोकन्वलसिव थेरेपी (ECT) की 30 से ज्यादा थेरेपी ली। इसमें रोगी को बिजली के झटके दिए जाते हैं। मगर उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। जोराया ने गार्जियन से कहा, जब आप इलाज शुरू करते हैं तो एक उम्मीद रहती है कि सब ठीक हो जाएगा मगर समय के साथ-साथ वो उम्मीद भी खत्म होने लगी।

तो वहीं, जोराया ने कहा कि 10 सालों तक कई तरीकों से अपना इलाज कराने के बाद आखिरकार निराश होकर उसने स्वस्थ जीवन जीने की उम्मीद छोड़ दी। इसके बाद उसने इच्छा मृत्यु के लिए आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि इच्छा मृत्यु पाना इतना भी आसान नहीं है। ऐसा नहीं है कि आप शुक्रवार को मरने की सोचें और रविवार को आपको मौत मिल जाए। यह लंबी प्रोसेस होती है जिसमें आप कई डॉक्टरों से मिलते हैं। जो तय करते हैं कि आपकी इच्छा मृत्यु की मांग उचित है या नहीं। हर स्टेज पर डॉक्टर आपसे ये पूछते हैं कि क्या आप जान देने को तैयार हैं? हर और बार उसे इसके लिए हामी भरनी पड़ती।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.