ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

पाकिस्तान में पूर्व गृहमंत्री का बिजली एवं गैस का बिल ढाई लाख पार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 1, 2024

मुंबई, 01 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद का बिजली और गैस का बिल ढाई लाख रुपए से ज्यादा आया है। पाकिस्तानी मीडिया हाउस ‘द नेशन’ के मुताबिक अहमद ने दावा किया है कि वे सुबह का नाश्ता बाहर करते हैं और केवल एक टाइम ही गैस में खाना बनाते हैं। इसके अलावा वे AC का इस्तेमाल नहीं करते हैं फिर भी इतना ज्यादा बिल आया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लुटेरे और डाकू कहते हुए कहा कि वे देश की भलाई के लिए वापस नहीं आए हैं, बल्कि अपने ऊपर लगे आपराधिक मामलों को रद्द करवाने के लिए वापस आए हैं। अहमद ने कहा कि महंगाई ने लोगों को जिंदा दफन कर दिया है। लोगों के पास कब्र तक के लिए पैसे नहीं है। कब्रिस्तान में लोगों ने कब्र के लिए पैसे देने के पोस्टर लगाए हैं। आज पाकिस्तान में कोई मां नही चाहती है कि उसका बेटा भूखे पेट स्कूल जाए। हमारा देश डूब रहा है। अभी देश में ऐसी सरकार जो लोगों को मरने के लिए छोड़ रही है। शहबाज सरकार के हाथ से गाड़ी छूट चुकी है।

पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय किसी का साथ नहीं देता है। देश में महंगाई के खिलाफ एक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हमारी अर्थव्यवस्था लगातार खस्ताहाल हो रही है। अहमद ने कहा, ‘अब महंगाई की लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई बन गई है। मैं सरकार को चेतावनी देता हूं कि वे अपनी आंखें खोलें और गरीबों को मरने से बचाएं।' पाकिस्तान में लगातार खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहां 1 किलो गैस कीमत 70 पाकिस्तानी रुपए है। वहीं भारत में 56 रुपए है। वहां 1 किलो आटे की कीमत 75 रुपए है। भारत में इसकी कीमत 25 रुपए है। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 258 रुपए है, जबकि भारत में ये 100 रुपए प्रति लीटर है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.