ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

टैक्स गलती के बाद ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रेनर का इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 5, 2025

मुंबई, 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री और हाउसिंग मिनिस्टर एंजेला रेनर ने पद छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने स्वीकार किया कि नए घर की खरीद पर प्रॉपर्टी टैक्स चुकाते समय उनसे गलती हुई और उन्होंने तय रकम से करीब 44 लाख रुपए कम भुगतान किया। रेनर का इस्तीफा कीर स्टार्मर सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पिछले एक साल में आठ मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने लेबर पार्टी की डिप्टी-लीडर की जिम्मेदारी भी छोड़ दी है और अब पार्टी में इस पद के लिए चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री के सलाहकार लॉरी मैग्नस ने कहा कि रेनर ने ईमानदारी दिखाई है, लेकिन उन्होंने नियम तोड़े हैं।

रेनर ने दक्षिण इंग्लैंड में एक फ्लैट खरीदा था। उन्हें लगा कि यह उनकी इकलौती प्रॉपर्टी है और उन्होंने कम टैक्स चुकाया। लेकिन उनके बेटे के लिए बने ट्रस्ट की वजह से यह दूसरी प्रॉपर्टी मानी गई। इस पर ज्यादा टैक्स देना जरूरी था, जिसे उन्होंने नहीं चुकाया। बाद में कानूनी सलाह लेने के बाद उन्होंने गलती स्वीकार की और कहा कि यह जानबूझकर नहीं हुआ। उन्होंने साफ कहा कि अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पद से इस्तीफा दे रही हैं।

रेनर मिडिल वर्किंग क्लास से आगे बढ़कर ब्रिटिश राजनीति में शीर्ष पर पहुंची थीं। लेबर पार्टी के अंदर वामपंथी और मध्यमार्गी गुटों को जोड़कर रखने में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि उन्हें स्टार्मर का संभावित उत्तराधिकारी भी माना जाता था। इस कारण उनका इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि रेनर का इस्तीफा दुखद है और वह अब भी पार्टी में अहम भूमिका निभाती रहेंगी। विपक्ष ने हालांकि कहा कि उन्हें पहले ही हटा देना चाहिए था। हाल के दिनों में लेबर पार्टी की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की गई है। पार्टी नेताओं पर दानदाताओं से महंगे तोहफे लेने के आरोप भी लगे हैं। रेनर पर 15 लाख घर बनाने के वादे को लागू करने की जिम्मेदारी थी और उनका जाना सरकार के लिए चुनौती साबित हो सकता है। इस बीच, रिफॉर्म यूके पार्टी लोकप्रियता में लेबर से आगे निकल रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.