ताजा खबर
अहमदाबाद हादसे के बाद एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अनावरण टला   ||    एअर इंडिया हादसे का वीडियो बनाने वाला 17 साल का आर्यन, पुलिस ने दर्ज किया बयान   ||    LIVE Weather News 14 June 2025: आज से बदल सकता है दिल्ली में मौसम का मिजाज, किन राज्यों में लू का अल...   ||    ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 14 जून 2025: अहमदाबाद पहुंचे पूर्व CM विजय रुप...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आया एअर इंडिया के CEO का बयान, जांच को लेकर कही ये बात   ||    Ahmedabad Plane Crash LIVE Update: डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने आएंगे पूर्व सीएम रूपाणी के बेटे   ||    1 दो नहीं 7 बार सोनम-राज ने रची थी साजिश, पहले 2 प्लान हो जाते सफल तो ना जाती राजा की जान   ||    LIVE Israel Iran War Updates: ईरान के समर्थन में आया चीन, इजरायल के हवाई हमलों को बताया संप्रभुता को...   ||    लॉस एंजेलिस में बिगड़े हालात, अमेरिका ने 200 मरीन जवान किए तैनात   ||   

अमेरिका में मैनहट्टन कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को लगा ली आग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 20, 2024

मुंबई, 20 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका में मैनहट्टन कोर्ट के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना उस वक्त हुई जब कोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में सुनवाई के लिए जजों का चुनाव हो रहा था। आग लगाने वाले शख्स का नाम मैक्सवेल अजारेलो था। उसकी आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक शख्स ने खुद को आग क्यों लगाई फिलहाल इसकी जानकारी नही है। मैक्सवेल ने आग लगाने से पहले कुछ पर्चे हवा में फेंके थे। उन पर लिखा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प एक दूसरे से मिले हुए हैं। वे दोनों अमेरिका में फासीवाद लाकर हमारी व्यवस्था का तख्तापलट करना चाहते हैं। दरअसल अमेरिका में इस साल के अंत तक राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए बाइडेन और ट्रम्प प्रचार में जुटे हैं।

मैक्सवेल अपने साथ एक कैन लेकर आया था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था। उसने कैन में रखा ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर छिड़का और आग लगा दी। न्यूयॉर्क पुलिस के चीफ जेफरी मैड्रे के मुताबिक शख्स फ्लोरिडा का रहने वाला था, जो एक हफ्ते पहले ही न्यूयॉर्क आया था और इस बात की जानकारी उसके परिवार को भी नहीं थी। शख्स का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस पर्चों और कैन की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शख्स ने खुद आग लगाने से पहले कुछ भी नहीं कहा। मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने पिछले साल ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया था। ट्रम्प पर यह केस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार के साथ अफेयर और उसे चुप रहने के लिए पैसे देने के आरोप पर चल रहा है। ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक मामला रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने केस पर कहा था कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.