ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

नौकर से मारपीट मामले में क्रिकेटर शशांक सिंह का बड़ा दावा: 'घर की तस्वीरें ले रहा था, चोरी का था इरादा'

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 30, 2026

शशांक सिंह ने मीडिया से बातचीत में मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि विपेंद्र सिंह नाम का यह शख्स महज दो दिन पहले ही उनके घर पर बावर्ची (कुक) के काम के लिए आया था, लेकिन उसे खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता था। शशांक के मुताबिक, वह शख्स घर में काम करने के बजाय केवल मौज-मस्ती कर रहा था और लगातार घर के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर बेडरूम की तस्वीरें और वीडियो बना रहा था।

क्रिकेटर ने शक जाहिर करते हुए कहा कि वह शख्स किसी बड़ी चोरी या संदिग्ध इरादे से उनके घर में घुसा था। शशांक ने बताया, "अगर कोई बावर्ची बनकर आया है, तो उसे किसी के पर्सनल रूम में जाकर फोटो-वीडियो खींचने की क्या जरूरत है? हमें शक है कि वह चोरी करने आया था।" उन्होंने आगे कहा कि उनके घर से चांदी के एक गणपति जी की मूर्ति फिलहाल गायब है, और उनकी मां व बहन घर के अन्य कीमती सामानों की जांच कर रही हैं कि कहीं कुछ और तो चोरी नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की बारीकी से जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.