ताजा खबर
Mangal Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 अप्रैल के बाद 3 राशियों के धै...   ||    7 अप्रैल का इतिहास: विश्व और भारत में महत्वपूर्ण घटनाएं   ||    Fact Check: क्या विराट कोहली इस सीजन के बाद IPL से ले लेंगे संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे का सच   ||    IPL 2025: क्या RCB के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा? कोच जयवर्धने ने दिया अप...   ||    IPL 2025: शुभमन गिल की लीडरशिप पर उठे सवाल, साथी खिलाड़ी को दर्द में ‘छोड़ने’ पर बवाल   ||    वक्फ बिल में हुए 10 बड़े बदलाव क्या? जानें मुस्लिमों की जिंदगी पर क्या असर   ||    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में घर खरीदना हुआ मुश्किल, जानें कितने बढ़े रेट   ||    RSS में शामिल हो सकते हैं मुसलमान! मगर शर्तें लागू…मोहन भागवत का बड़ा बयान   ||    मुद्रा योजना से कितनी और कितने भारतीयों की बदली किस्मत? क्या था मकसद और क्या रहा रिजल्ट   ||    मेरे जिंदा रहते मैं किसी भी प्रार्थी की नौकरी जाने नहीं दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान   ||   

गोरखपुर से गोवा, पुणे और अहमदाबाद के लिए जल्द शुरू होंगी शंख एयरवेज की उड़ानें

Photo Source : Google

Posted On:Friday, April 4, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब एक और विमानन कंपनी 'शंख एयरवेज' ने अपनी सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। मई 2025 के आखिरी हफ्ते से यह एयरलाइन गोवा, पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इस संबंध में शंख एयरवेज के ग्राउंड ऑपरेशन हेड गुरदीप सिंह अरोड़ा ने गोरखपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों से मुलाकात की और प्रस्तावित उड़ानों को लेकर बातचीत की।

फिलहाल गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के लिए कुल 26 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं। इनमें दिल्ली की 6, मुंबई की 3, बेंगलुरु की 2 और बाकी शहरों के लिए एक-एक फ्लाइट है। 15 अप्रैल के बाद मुंबई के लिए आकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों को अब ज्यादा रूट और बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और गोरखपुर से 24 घंटे विमान सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही रात की उड़ानों को भी मंजूरी मिलेगी, जिससे एयरलाइंस कंपनियों को और प्रोत्साहन मिलेगा और यात्रियों को ज्यादा विकल्प और किफायती दरों में उड़ानें मिल सकेंगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.