ताजा खबर
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||   

अहमदाबाद का अनोखा पुल: बिना वाहनों के तीन साल में कमाए 27 करोड़ रुपये

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 1, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात में हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद अब अहमदाबाद का एक और पुल चर्चा में है — लेकिन इस बार वजह खुश करने वाली है। साबरमती नदी पर बने इस अनोखे पुल से कोई वाहन नहीं गुजरता, फिर भी इसने तीन साल में करीब 27.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह पुल न केवल अहमदाबाद का नया आकर्षण बन गया है बल्कि नगर निगम (AMC) के लिए एक बड़ा राजस्व स्रोत भी साबित हुआ है। इस पुल की खासियत यह है कि यह पूरी तरह पैदल यात्रियों के लिए बना है और पर्यटन की दृष्टि से तैयार किया गया था।

इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त 2022 को किया था। तीन सालों में लगभग 77 लाख से अधिक लोग यहां घूमने आ चुके हैं। टिकट के जरिए नगर निगम को करोड़ों रुपये की आमदनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि यह पुल अपनी लागत का करीब 37 फीसदी खर्च पहले ही निकाल चुका है और अगले एक साल में यह आंकड़ा 50 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर लोग इस कमाई को लेकर हैरान हैं, वहीं कई यूजर्स इसे एक शानदार मॉडल बता रहे हैं जिसे देश के अन्य शहर भी अपना सकते हैं।

साबरमती रिवरफ्रंट पर बना यह पुल पश्चिमी तट के फूलों के बगीचे को पूर्वी तट पर बन रहे कला और संस्कृति केंद्र से जोड़ता है। इसका डिजाइन अहमदाबाद के मशहूर पतंग उत्सव (उत्तरायण) से प्रेरित है। पुल सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहता है। प्रवेश के लिए मामूली टिकट रखा गया है, जबकि तीन साल से कम उम्र के बच्चों और दिव्यांगों के लिए प्रवेश निशुल्क है।

यह पुल केवल आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि एक पर्यटक स्थल बन गया है, जहां लोग परिवार के साथ घूमने और तस्वीरें लेने आते हैं। नगर निगम के मुताबिक, इस पुल ने न सिर्फ अहमदाबाद को एक नया पहचान दी है बल्कि यह बताता है कि अगर सोच सही हो तो इंफ्रास्ट्रक्चर भी कमाई का जरिया बन सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.