ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन, कई राज्यों में सड़कों पर उतरे लोग

Photo Source : Google

Posted On:Friday, April 4, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: देशभर में वक्फ संशोधन बिल को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और असम समेत कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। जगह-जगह नारेबाजी हुई और लोगों ने पोस्टर-बैनर के ज़रिए बिल के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।

उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सभी 75 जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है और फ्लैग मार्च जारी है। राजधानी लखनऊ में मस्जिदों और दरगाहों पर ड्रोन से निगरानी हो रही है। इस बीच, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी को बिल का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी मिली है, जबकि उनके बहनोई से मारपीट की गई है।

अहमदाबाद, कोलकाता, रांची और चेन्नई जैसे शहरों में विरोध और तेज हो गया है। अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और कई को पुलिस ने हिरासत में लिया। कोलकाता के पार्क सर्कस में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और वक्फ बिल की प्रतियां जलाई गईं। तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के कार्यकर्ताओं ने भी इसका विरोध किया। कई राज्यों में लोग बिल को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.