ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 30, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के इंदिरा ब्रिज के पास स्थित अत्रेय ऑर्चिड सोसाइटी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत एसी में शॉर्ट सर्किट से बताई जा रही है, जिसने चौथी और पांचवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ऊपरी मंजिल पर रह रहे लोगों की जान पर बन आई।

धुएं और लपटों के बीच फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक लड़की के पांचवीं मंजिल से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग नीचे उसे पकड़ने के लिए तैयार दिखते हैं और गिरने से पहले उसे सुरक्षित पकड़ लेते हैं। दमकलकर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल विभाग की टीम ने करीब 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। कई लोगों को झूले और सीढ़ियों की मदद से नीचे लाया गया। राहत कार्य के लिए मौके पर 10 दमकल गाड़ियां और 5 एंबुलेंस मौजूद रहीं। विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक दिया गया और अन्य बिल्डिंगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.