ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

अहमदाबाद की हाई-प्रोफाइल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख की ज्वेलरी बरामद

Photo Source : Google

Posted On:Monday, May 19, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई एक हाई-प्रोफाइल दिनदहाड़े चोरी के मुख्य आरोपी भरत उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गाजियाबाद के गगन विहार का रहने वाला है। पुलिस ने इसके कब्जे से करीब ₹7.50 लाख की सोने की ज्वेलरी भी बरामद की है। यह गिरफ्तारी अहमदाबाद के नवरंगपुरा में 26 अप्रैल को हुए ₹30 लाख की संपत्ति चोरी के मामले से जुड़ी है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल को नवरंगपुरा क्षेत्र के एक फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में अहमदाबाद पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों, चांद और संजीव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी भरत तब से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

डीसीपी विक्रम सिंह के अनुसार, भरत को पकड़ने के लिए ईस्ट रेंज-I की क्राइम ब्रांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम में SI प्रकाश, SI गुमान सिंह, HC अमित, HC अनिल, HC मनीष और महिला कांस्टेबल राखी शामिल थे। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर आशीष शर्मा और एसीपी यशपाल सिंह कर रहे थे।

पुलिस टीम ने ई-प्रिजन पोर्टल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। 17 मई को हरियाणा के सोनीपत में रेशम ढाबा के पास से भरत को गिरफ्तार किया गया। उस वक्त वह अपनी प्रेमिका ज्योति डबास के साथ भोजन कर रहा था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.