अहमदाबाद न्यूज डेज: अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर ट्रेन सूरत के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गई। ट्रेन के कोच संख्या सात और आठ अलग हो गए, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। सौभाग्य से, ट्रेन की धीमी गति के कारण गंभीर दुर्घटना नहीं हुई। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कोचों को अटैक करवा कर ट्रेन को आगे भेजा। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, और विपक्षी नेताओं ने रेल मंत्री को आलोचना का निशाना बनाया।
अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे सूरत के पास सुबह 9 बजे अलग हो गए। इसके बाद, सुबह 11:22 बजे अप मेन लाइन पर यातायात फिर से शुरू हो गया। ट्रेन नंबर 12932 के दो डिब्बे सूरत के गोठन रेलवे स्टेशन के पास सायन इलाके में अचानक अलग हो गए। ट्रेन की धीमी गति के चलते डिब्बे पटरी पर बने रहे। घटना के बाद यात्रियों ने उतरकर रेलवे की तकनीकी टीम का इंतजार किया, जिसने जांच में पाया कि कपलर टूटने के कारण डिब्बे अलग हुए थे।
पश्चिमी रेलवे ने एक्स पर अपडेट देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 12932, अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे वडोदरा डिवीजन के गोठन यार्ड के पास सुबह 8:50 बजे अलग हो गए। मरम्मत का काम जारी है और ट्रेन के बाकी हिस्से को प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। अप ट्रेनों को लूप लाइन से चलाया जा रहा है। डबल डेकर के डिब्बों के अलग होने के बाद मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद जंक्शन के लिए ट्रेन संख्या 12931 को री-शेड्यूल किया गया। यह ट्रेन अब 17:30 बजे रवाना होगी, जबकि पहले इसका समय 14:30 बजे था।