ताजा खबर
5 नवंबर: पर्ल हार्बर पर बमबारी का आज ही मिला था आदेश, 1 महीने बाद हुआ हमला   ||    EPFO लाभार्थी अब घर बैठे कर पाएंगे लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    पड़ोसी महिलाओं ने बल्ला उठाया, बरसाए फूल… वर्ल्ड चैंपियन कोच Amol Muzumdar का घर लौटने पर हुआ ग्रैंड...   ||    काम कर गया भारत का दबाव, जाकिर नाइक की बांग्लादेश में नो एंट्री; यूनुस सरकार बोली- भगोड़े को शरण नही...   ||    विधायक से लेकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद का सफर... पढ़ें कौन हैं भारतीय मूल के जोहरान ममदानी   ||    पुष्कर मेले में 'कुबेर' की धूम, 21 करोड़ की बोली लगने के बाद मालिक ने लिया ये फैसला   ||    मिर्जापुर: चुनार स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत   ||    Virat Kohli Birthday: 37 साल के हुए रिकॉर्ड्स के 'बादशाह' और चेज मास्टर विराट कोहली, बर्थडे पर पढ़ें...   ||    Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें अगली छुट्ट...   ||    Bihar Chunav: 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', पहले चरण में छाए रहे ये राजनीतिक मुद्दे   ||   

भावसार गैंग पर पुलिस और नगर निगम का डबल एक्शन, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 15, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: गुजरात में होलिका दहन की रात कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाले भावसार गैंग के खिलाफ अब पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। होलिका दहन की रात गैंग के गुर्गों ने सड़कों पर तलवारें लहराई और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि अब तक 14 आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने गैंग के सदस्यों को न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि उनके अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने शनिवार को बुलडोजर एक्शन के तहत आरोपियों के अवैध निर्माणों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए की जा रही है।

पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने मीडिया को बताया कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और नगर निगम का यह डबल एक्शन इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल करने और लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए उठाया गया कदम है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.