ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

‘I Love You’ चिट्ठी पर स्कूल में बवाल, छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षिका सस्पेंड

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 22, 2026

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद के सीटीएम स्थित ब्राइट स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में एक छात्र की ओर से छात्रा को ‘I Love You’ लिखी चिट्ठी देने का मामला पुलिस तक पहुंच गया। छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया कि चिट्ठी देने के बाद शिक्षिका ने उनके बेटे को स्केल से पीटा। शिकायत के बाद रामोल पुलिस ने स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर इंद्रजीत मौर्य और शिक्षिका सीमा गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्कूल मैनेजमेंट ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।

छात्र के माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इसी आरोप को लेकर उन्होंने स्कूल की शिक्षिका और मैनेजमेंट के खिलाफ रामोल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक घटना 19 सितंबर की सुबह की है। इंस्पेक्टर आरएम चौधरी ने बताया कि फिलहाल स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस दूसरे बच्चों से भी बात करेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, छात्रा को चिट्ठी देने के मामले पर स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर इंद्रजीत मौर्य ने अलग पक्ष रखा। उनके मुताबिक, शिक्षिका ने छात्र को डांटने के बाद उनके कमरे में बुलाया था और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने के लिए समझाया गया। उन्होंने छात्र को बुरी तरह पीटने के आरोप से इनकार किया। उनका कहना है कि छात्र के कमरे से बाहर निकलने के बाद के सीसीटीवी फुटेज में वह सामान्य हालत में दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, छात्र के माता-पिता ने पिटाई का आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा किया।

स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर ने अभिभावक पर मामले को पुलिस तक नहीं ले जाने के बदले 25 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बाद में समझौते के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि, स्कूल ने विवाद को आगे बढ़ने से रोकने और बदनामी से बचने के लिए छात्र को 12वीं तक मुफ्त पढ़ाने की पेशकश की थी। स्कूल ने शिक्षिका सीमा को सस्पेंड करने की बात कही है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी और अन्य बच्चों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.