ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में मिले 100 से ज़्यादा जले हुए मोबाइल, आखिरी पलों की तलाश में जुटी फॉरेंसिक टीम

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 20, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में जुटी पुलिस को घटनास्थल से 100 से ज़्यादा जले हुए मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम अब इन फोनों के डेटा, खासकर 12 जून को दोपहर 1:38 बजे के बाद के फोटो और वीडियो को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि हादसे के ठीक पहले और बाद के 30 से 40 सेकेंड के भीतर के विजुअल सबूत जांच को निर्णायक दिशा दे सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि हादसे से जुड़े हर वीडियो और फोटो की बारीकी से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, "1:40 बजे के बाद का हर विजुअल हमारे लिए अहम है।" हादसे के दिन 1:40 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और महज 2 मिनट में 1:42 बजे इसकी सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंच गई। इसके तुरंत बाद सेना, RAF, CISF और पुलिस की टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया था।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और मेडिकल टीमों ने तेजी से काम किया। 12 जून की रात तक 51 DNA सैंपल लिए गए थे और 13 जून को 8 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। अब तक 318 DNA सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 220 का मिलान भी हो चुका है। ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिल चुके हैं, लेकिन उनकी जांच में समय लगेगा।

इस हादसे में बचे एकमात्र यात्री रमेश विश्वास से कई बार पूछताछ की गई है। अब तक की जांच में पुलिस को उनसे कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल वे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने गांव में हैं। हादसे में रमेश ने अपने भाई को खोया, और इस पूरी घटना से वो गहरे सदमे में हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.