ताजा खबर
मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||   

सफाई में देश का सिरमौर बना अहमदाबाद, जानिए क्या है उसकी कामयाबी का फॉर्मूला

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 16, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: अहमदाबाद ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में देश के सबसे साफ शहर का तमगा अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ ने इस बार इंदौर को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन अहमदाबाद की इस उपलब्धि के पीछे नगर निगम यानी AMC की मेहनत और खास रणनीति रही है। आइए जानते हैं कैसे AMC ने ये कारनामा कर दिखाया।

शहर की सफाई के लिए AMC ने 12,500 सफाईकर्मियों की टीम तैनात की है, जो सुबह से लेकर शाम तक दो शिफ्ट में लगातार काम करती है। हर दिन शहर से 4000 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा कर उसे तय नियमों के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाता है। इसके लिए 600 से ज्यादा ऑटो टिपर गाड़ियां घर-घर जाकर कचरा बटोरती हैं और इस पूरे सिस्टम पर GPS से नजर रखी जाती है।

AMC ने सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि शहर के लोगों को भी सफाई अभियान में शामिल करने की पहल की। वेस्ट मैनेजमेंट और गार्बेज डिस्पोजल को लेकर शहरभर में जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, वार्डों और पब्लिक प्लेस में शॉर्ट फिल्म दिखाई गईं, मीटिंग्स कराई गईं और समितियां बनाई गईं। AMC ने लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वच्छता अभियान का हिस्सा बना लिया।

इसी सधे हुए और सख्त प्लानिंग के दम पर अहमदाबाद आज देश के सबसे बड़े और सबसे साफ शहरों में पहले नंबर पर पहुंच गया है। इसका श्रेय न सिर्फ नगर निगम बल्कि शहरवासियों की जागरूकता को भी जाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.