ताजा खबर
19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||    SEBI ने अडाणी समूह को दी क्लीन चिट, कहा- ‘किसी नियम का नहीं हुआ उल्लंघन’   ||    US Fed Rate Cut : अमेरिका ने घटाई ब्याज दरें, भारत पर क्या होगा इसका असर?   ||    गांधीनगर में प्रशासन ने चलाया मेगा डिमोलिशन अभियान, 1 लाख वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण हटाया   ||   

मानव शर्मा केस में पत्नी और ससुर गिरफ्तार, अहमदाबाद से पकड़े गए

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, April 5, 2025

अहमदाबाद न्यूज डेस्क: टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता शर्मा और ससुर नृपेंद्र शर्मा को 40 दिन बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था और वे लंबे समय से फरार थे। इससे पहले निकिता की मां और बहन को 13 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

मानव शर्मा का शव 24 फरवरी को आगरा स्थित डिफेंस कॉलोनी में मिला था। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुदकुशी का कारण बताया था। वीडियो में उन्होंने कहा था, “प्लीज़ मर्दों के बारे में भी बात करें।” इस वीडियो के आधार पर पिता नरेंद्र शर्मा ने बहू और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया था। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में प्रयागराज समेत कई जगहों पर दबिश देती रहीं। निकिता के पिता की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। अब पुलिस दोनों को आगरा लाकर कोर्ट में पेश करेगी। मानव की बहन आकांक्षा का कहना है कि उनका परिवार अब भी सदमे में है और भाई को न्याय दिलाने के लिए वे पूरी लड़ाई लड़ेंगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.