ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

आतंकी हमले के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

मुंबई, 23 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जोधपुर जिला देहात युवा कांग्रेस की ओर से नई सड़क राजीव गांधी सर्किल पर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। यहां पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्रसिंह सोलंकी व पूर्व विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान, कांग्रेस नेता शहजाद खान सहित अन्य की मौजूदगी में प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

वहीं, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस इस कायराना हमले की निंदा करती है। यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं बल्कि पूरे भारत देश पर हमला है। इन आंतकियो और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब मिलना चाहिए, कि फिर कभी हिंदुस्तान की तरफ आँख उठाने की हिम्मत न हो। इसके लिए देश के गृहमंत्री अमितशाह को सुरक्षा में चूक की जिमेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लियाक़त अली, दानिश फौजदार, असलम खान, इरफान बेलीम, हेमंत शर्मा, भरत असेरी, चेतन जयपाल आदित्य चौधरी, भैराराम पटेल, मोहन लिलावत, गौरव गहलोत, शैलेंद्र सर्वा, दिनेश सारस्वत, अक्षय मेघवाल, सुदर्शन चौधरी, नदीम खान, महेन्द्र जलवानी, राहुल जमेरिया, अमन अहमद, इनायत पठान, शुभम जयपाल, हरीश टाक, महिपाल कच्छवाहा, अक्षय, निर्मल सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.