ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

अहमदाबाद में गैंगवार का शिकार बना युवक, अपहरण के बाद धारदार हथियारों से हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अहमदाबाद के कागडापीठ इलाके में शुक्रवार शाम गैंगवार की वारदात सामने आई। करीब 10 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण किया और सड़क पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए जाने के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई अक्षय ने सात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों विजय, शैलेश और पूनम पटणी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला दो गैंगों के बीच चल रही रंजिश का नतीजा था। पहले सतीश पटणी की गैंग ने विपुल नाम के युवक पर हमला किया था, जिसके बाद विपुल की गैंग ने सतीश के भाई दीपक को घायल कर दिया। इसी बदले की कार्रवाई में सतीश की गैंग ने नितिन को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि नितिन का अपहरण उसके ऑफिस से किया गया और फिर उसे उसी जगह लाकर मारा गया, जहां कुछ दिन पहले दीपक पर हमला हुआ था।

नितिन के भाई अक्षय ने बताया कि उसकी बहन ने फोन पर अपहरण की जानकारी दी। जब वह थाने पहुंचा तो पता चला कि नितिन को मेघाणीनगर पाटनीनगर ले जाया गया है, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई हुई। अस्पताल में सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि नितिन की दो बड़ी नसें कट चुकी थीं और ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से उसके पेट में ढाई लीटर खून जमा हो गया था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में 19 अगस्त को भी अहमदाबाद में एक छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई थी। उस मामले में 10वीं के एक छात्र ने मामूली विवाद के चलते अपने क्लासमेट नयन सिंधी पर बॉक्स कटर से हमला कर दिया था। हमले में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.