ताजा खबर
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अहमदाबाद में 12 मंजिला ऊंचाई पर दौड़ेगी, साबरमती पर बन रहा 36 मीटर ऊंचा प...   ||    कानपुर में अहमदाबाद जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का डिब्बा पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला   ||    साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||   

दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, कहीं तेज तो कहीं हो सकती है हल्की बारिश,जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 15, 2023

मुंबई, 15 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटकर 207.38 मीटर पर आ गया। इसके अभी और कम होने की उम्मीद है। हालांकि अभी भी बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें अभी भी तैनात हैं। साथ ही राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे बीते दिन सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। ITO बैराज का एक गेट भी खोल दिया गया।

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है, साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 207.7 होने पर वजीराबाद और चंद्रावल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा। साथ ही राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 22 हजार से ज्यादा लोग टैंट और दूसरे शैल्टर में रह रहे हैं। NDRF की 16 टीमें तैनात हैं। वहीं, ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया। बीते दिनों नदी का वॉटर लेवल 208.66 मीटर होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। आपको बता दे, ITO, पुरानी दिल्ली, कश्मीरी गेट और यमुना बाजार समेत दिल्ली के 30 इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.