ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

IAS समित शर्मा के नाम से फेक मैसेज वायरल, देवस्थान विभाग की शिकायत पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 4, 2025

मुंबई, 04 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान के देवस्थान विभाग के सचिव और IAS अधिकारी डॉ. समित शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज फैलाने के मामले में जयपुर के अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि फेक मैसेज बनाकर वॉट्सऐप ग्रुप्स में वायरल किया गया ताकि विभाग और अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। पुलिस के अनुसार, देवस्थान विभाग के उप शासन सचिव आलोक कुमार सैनी (55) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि यह मामला 27 अक्टूबर को सचिवालय के कक्ष संख्या 4210 में हुई बैठक से जुड़ा है। मीटिंग के बाद कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सचिव डॉ. समित शर्मा के नाम से एक झूठा और भ्रामक मैसेज तैयार किया, जिसे कई वॉट्सऐप ग्रुप्स पर फैलाया गया।

एफआईआर में आरोप है कि इस फेक संदेश में हिंदू देवी-देवताओं और पुजारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिन्हें "सनातन राष्ट्र", "भागवत भक्ति", "टीम ब्राह्मण ऑफिसर्स" और "न्यूज मीडिया" जैसे वॉट्सऐप ग्रुप्स में वायरल किया गया। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि सचिवालय में हुई उस बैठक के दौरान ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया था। फर्जी मैसेज का मकसद डिपार्टमेंट और उसके सचिव की छवि धूमिल करना, जनता में भ्रम फैलाना और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ना था। अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग ने मांग की है कि इस फेक मैसेज को तैयार और प्रसारित करने वाले व्यक्तियों की जल्द पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.