ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की कार से कार्यकर्ता की मौत, वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुई एफआईआर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 23, 2025

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक एस. सतीश कुमार ने रविवार देर रात प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पांच दिन पहले रोड शो के दौरान घटित हुई थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री की कार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान 53 वर्षीय चीली सिंघैया के रूप में हुई है, जो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की है। यह हादसा 18 जून को उस समय हुआ जब जगन मोहन रेड्डी पालनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव में एक पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। बताया गया कि वह कार्यकर्ता पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर चुका था और जगन उसी मुद्दे को लेकर समर्थन में रोड शो कर रहे थे। काफिला जब एतुकुरु बाइपास से गुजर रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी।

पुलिस अधीक्षक ने पहले यह बताया था कि चीली सिंघैया रोड शो के दौरान काफिले पर फूल बरसाते समय गिर पड़े और उसी दौरान एक वाहन की चपेट में आ गए। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि यह वाहन पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा नहीं था और एक निजी वाहन (AP 26 CE 0001) ने सिंघैया को कुचला था। हालांकि बाद में जब घटना का वीडियो सामने आया तो सच्चाई का खुलासा हुआ और एफआईआर में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के लिए केवल तीन वाहनों की अनुमति दी गई थी, लेकिन मौके पर 30 से अधिक गाड़ियां मौजूद थीं। मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन चालक रमन्ना रेड्डी, उनके निजी सहायक नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी के नाम भी शामिल किए गए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.