ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

सुनीता ने वीडियो मैसेज में केजरीवाल की भगत सिंह और अंबेडरकर के साथ तस्वीर, बीजेपी ने आपत्ति जताई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 4, 2024

मुंबई, 04 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने एक और वीडियो मैसेज जारी किया। जिसके बैकग्राउंड में अरविंद की तस्वीर भगत सिंह और बीआर अंबेडरकर के साथ लगी थी। इस पर बीजेपी ने आपत्ति जताई। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर लिखा, भगत सिंह जी और बाबा साहेब अंबेडकर जी के बीच एक कट्टर भ्रष्ट अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाना बेहद अफसोसजनक है। पहले पति कैमरे के सामने झूठ बोलते थे। अब जब वो जेल में हैं तो उनकी पत्नी झूठ बोल रही है। जनता आप के बहकावे में नहीं आने वाली है। जिसके बाद आप नेता आतिशी ने कहा, केजरीवाल आज बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी तस्वीर इस बात का सबूत है। अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने झूठे आरोप में गिरफ्तार किया है। यह हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है, वह किसी आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। एक समय था जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करती थी आज केजरीवाल भी वही कर रहे हैं।

तो वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली CM का मैसेज पढ़ते हुए कहा, सिर्फ इसलिए कि मैं जेल में हूं, दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक विधायक को हर दिन अपने क्षेत्र का दौरा करना चाहिए और लोगों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए और उनका समाधान करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा है, मैं सिर्फ उनकी सरकारी समस्याओं को हल करने की बात नहीं कर रहा हूं। हमें अन्य समस्याओं को भी हल करना चाहिए। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। मेरी वजह से किसी को दुखी नहीं होना चाहिए। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दें। जय हिंद।

जिसके बाद, आप नेता आतिशी ने कहा, बीजेपी ने दिल्ली भर में कई आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाए हैं, कुछ जगहों पर उन्होंने CM अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया है। हमने 6 दिन पहले इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी लेकिन आश्चर्य की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज हम होर्डिंग के मुद्दे पर सीईओ दिल्ली से मिले और आश्वासन मिला, लेकिन फिर भी, अगर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो हम समय मांगेंगे। यहां तक ​​कि इलेक्शन कमीशन भी विपक्षी नेताओं को मिलने का समय नहीं देता है, यह लोकसभा चुनाव कई वजहों से ऐतिहासिक बन रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.