ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

हापुड़ में सड़क हादसे में घायल हुईं यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, सिर में गंभीर चोट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 8, 2025

मुंबई, 08 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना हापुड़ जिले में उस समय हुई जब उनकी XUV कार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। पिलखुआ थाना क्षेत्र में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक प्राइवेट वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से आगे चल रही पुलिस जीप को भी रुकना पड़ा, लेकिन पीछे चल रही मंत्री की कार समय पर नहीं रुक सकी और पुलिस जीप से टकरा गई। इस टक्कर में मंत्री के सिर में चोट आई और ड्राइवर सतबीर के हाथ में भी चोट पहुंची।

हादसे के बाद मंत्री को तत्काल नजदीकी रामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए सिर की MRI कराई जा रही है। मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, एसपी ज्ञानंजय सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील त्यागी की मेडिकल टीम पहुंची और इलाज शुरू कराया। बताया गया कि मंत्री की गाड़ी में एयरबैग नहीं खुले, जिससे चोट गंभीर हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। मंत्री को स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर टोल प्लाजा से लगभग एक किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य कर दिया गया है। ड्राइवर सतबीर ने बयान दिया कि उन्होंने जैसे ही टोल पार किया, ठीक से गेयर डालने का मौका भी नहीं मिला था कि आगे की गाड़ियों ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे उनकी कार बचाव के प्रयास में पुलिस जीप से टकरा गई। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दी गई। दोनों नेताओं ने मंत्री का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को फोन कर इलाज के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा जिला अध्यक्ष के मोबाइल पर कॉल कर मंत्री से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गुलाब देवी उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और वर्तमान में चंदौसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा में अपने 31 वर्षों के राजनीतिक करियर में उन्होंने राज्य के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य किया है। 2022 के चुनाव में उन्होंने अपनी सीट 35 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीती थी और बाद में उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में माध्यमिक शिक्षा विभाग सौंपा गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.