ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट जहाज INS निस्तार, सबमरीन रेस्क्यू में बढ़ाएगा ताकत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 18, 2025

मुंबई, 18 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में बना पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट जहाज INS निस्तार शुक्रवार को भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। इस अत्याधुनिक जहाज को हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने तैयार किया है और यह 300 मीटर की गहराई तक समुद्र में बचाव अभियान चलाने में सक्षम है। 10,000 टन से ज्यादा वजनी और 118 मीटर लंबा यह जहाज विशाखापत्तनम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की मौजूदगी में नौसेना को सौंपा गया। INS निस्तार जैसे जहाजों का निर्माण अब तक दुनिया के कुछ ही चुनिंदा देशों में होता रहा है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने इसे सिर्फ एक तकनीकी जहाज नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना की रणनीतिक और ऑपरेशनल क्षमताओं में वृद्धि करने वाला अहम संसाधन बताया। उन्होंने कहा कि INS निस्तार की कमीशनिंग के साथ ही भारत इस क्षेत्र का 'सबमरीन रेस्क्यू पार्टनर' बन गया है। इससे भारतीय नौसेना को न केवल अपनी पनडुब्बियों में फंसे जवानों को बचाने की क्षमता मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा में भी बड़ी भूमिका निभा सकेगा।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ का प्रतीक बताया और कहा कि INS निस्तार के निर्माण में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और इसमें 120 से अधिक एमएसएमई इकाइयों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अब भारत की शिपयार्ड इंडस्ट्री इतनी सक्षम हो चुकी है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के युद्धपोतों का निर्माण कर सकती है। डाइविंग सपोर्ट जहाजों का उपयोग समुद्र की गहराई में डाइविंग और बचाव अभियानों के लिए किया जाता है। ये जहाज गोताखोरों को गहरे पानी में सुरक्षित ले जाने, वहां कार्य करने और उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करते हैं। इन जहाजों में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, दबाव नियंत्रण वाले चेंबर, रोबोटिक उपकरण (ROVs) और विशेष रेस्क्यू बोट्स होते हैं, जो उन्हें पनडुब्बियों में फंसे लोगों को बचाने में सक्षम बनाते हैं। ऐसे जहाज बहुत ही कम देशों के पास हैं और इनकी उपस्थिति किसी भी नौसेना की गहरी समुद्री क्षमता को अत्यधिक मजबूत करती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.