ताजा खबर
दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||    Asia Cup 2025: एक दो नहीं पूरे 5 मैच खेल सकती है टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल   ||    Gold Rate : नवरात्र से पहले सोने के रेट में तगड़ी गिरावट, एक ही दिन में इतने गिरे दाम   ||   

देश को जल्द मिल सकता है नया उपराष्ट्रपति, चुनाव प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 23, 2025

मुंबई, 23 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश को अगस्त के अंत तक नया उपराष्ट्रपति मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 72 घंटे के भीतर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। बुधवार को चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है और जैसे ही सारी तैयारियां पूरी होंगी, इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने का अधिकार प्राप्त है। हाल ही में देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अगले ही दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया।

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तीन अहम तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें पहला कदम इलेक्टोरल कॉलेज यानी राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों की सूची तैयार करना है। दूसरा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। तीसरा, पिछले सभी उपराष्ट्रपति चुनावों का दस्तावेजी विवरण और पृष्ठभूमि सामग्री तैयार कर साझा किया जा रहा है। धनखड़ ने अनुच्छेद 67(ए) के तहत राष्ट्रपति को पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य कारणों और डॉक्टरी सलाह के चलते वह तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री व मंत्रिपरिषद का भी आभार जताया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.