ताजा खबर
शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘फर्जी 2’ का बीटीएस   ||    मनोज बाजपेयी की फिल्म का बदला नाम, अब ‘गजब रात’ के नाम से नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ होगी   ||    ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, पीली साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत; श्रीराम से...   ||    सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, बोले- ‘बाप बाप होता है’   ||    दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात, भागलपुर होकर दिल्ली-अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन...   ||    मुरैना में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या का आरोपी 3 साल बाद गिरफ्तार, गुरुग्राम के वेयरहाउस में छिपा...   ||    प्रोटीन खाने के बाद लंबे समय तक क्यों नहीं लगती भूख? जानिए कैसे यह वजन और बीमारियों को रोकने में है ...   ||    दिनभर की भागदौड़ के बाद अंधेरे में सुकून तलाशना: क्या है 'निक्टोफिलिया' (Nyctophilia)? जानिए मनोवैज्...   ||    एक जैसा BMI होने के बावजूद दो लोगों में डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का खतरा अलग क्यों? जानि...   ||    गूगल ने लॉन्च किया नया 'Fitbit Edge': रिप्लेसेबल बैटरी और हेल्थ सब्सक्रिप्शन पर दांव   ||   

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केंद्र से जवाब मांगा, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 6, 2025

मुंबई, 06 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को जोधपुर जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से जुड़ी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर के लिए तय की है। गीतांजलि अंगमो ने अपने पति की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गैरकानूनी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में हेबियस कार्पस याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया कि वांगचुक की गिरफ्तारी बिना उचित कारणों और प्रक्रिया के की गई है तथा उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई। सुनवाई के दौरान वांगचुक की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को हिरासत में लिए जाने के कारणों की जानकारी परिवार को नहीं दी गई है, जबकि यह कानूनी तौर पर आवश्यक है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हिरासत के कारण वांगचुक को बता दिए गए हैं और उनकी पत्नी को इसकी प्रति देने पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को एनएसए के तहत हिरासत में लिया था। तब से वे जोधपुर जेल में बंद हैं। 2 अक्टूबर को उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर कर गिरफ्तारी को अवैध बताया। गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि गिरफ्तारी के एक सप्ताह बाद भी उन्हें पति की सेहत या हिरासत के कारणों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें डिटेंशन ऑर्डर की कॉपी तक नहीं मिली, जो कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। अंगमो ने आगे कहा कि उन्हें दिल्ली में लगातार निगरानी में रखा जा रहा है और एक कार उनका पीछा करती रहती है। उनके एक सहयोगी को भी हिरासत में लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंता जाहिर की और न्याय की गुहार लगाई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.