ताजा खबर
आईआईएम अहमदाबाद ने बदला एमबीए एडमिशन नियम, अब CAT परसेंटाइल को मिलेगा 65% वेटेज   ||    प्रदर्शन की परमिशन कब रोक सकती है पुलिस? गुजरात हाईकोर्ट में उठे अहम सवाल, 7 अक्टूबर को सुनवाई   ||    418 का खौफनाक ट्रेलर हुआ रिलीज, कमरे नंबर 418 में कैद है देविका की आत्मा; इस दिन आएगी फिल्म   ||    सोनाक्षी सिन्हा के लिए जुनूनी हुआ जहीर इकबाल का प्यार, 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर बढ़ाएगा सस्पेंस   ||    'जेलर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज   ||    Bigg Boss 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, बोलीं- ‘हर किसी को दूसरा मौका मिलना चाहिए’   ||    'इश्का इश्का' का ट्रेलर आउट, प्यार के बीच पजेसिवनेस और जुनून का खतरनाक खेल   ||    अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||   

RSS शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों से बड़ी चुनौती, राष्ट्र प्रथम ही संघ का उद्देश्य, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

मुंबई, 01 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि संघ ने अपने 100 वर्षों के सफर में कभी कटुता नहीं दिखाई। चाहे उस पर प्रतिबंध लगा हो या साजिश रची गई हो, स्वयंसेवकों का मंत्र हमेशा यही रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा है, सब हमारा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक लगातार देश सेवा और समाज को सशक्त बनाने में लगे हैं और इसका प्रतिबिंब इस डाक टिकट में भी दिखाई देता है।

मोदी ने कहा कि RSS की स्थापना मात्र एक संयोग नहीं थी, बल्कि यह हजारों साल की परंपरा और भारतीय संस्कृति की न्याय और प्रकाश की अवधारणा का पुनरुत्थान था। उनके अनुसार संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का अवतार है, जो समय-समय पर चुनौतियों का सामना करने के लिए नए रूप में प्रकट होती रही है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संघ और उसके स्वयंसेवकों का उद्देश्य हमेशा से राष्ट्र प्रथम रहा है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन लगातार काम कर रहा है। RSS ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना और शाखा को इसकी आधारशिला बनाया। प्रधानमंत्री ने चेताया कि आज देश के सामने घुसपैठियों की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा डेमोग्राफी में बदलाव के षड्यंत्र और अन्य देशों पर आर्थिक निर्भरता जैसी चुनौतियों से भी सरकार तेजी से निपट रही है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक होने के नाते उन्हें खुशी है कि संघ ने इन मुद्दों से निपटने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया है।

RSS अपना शताब्दी वर्ष इस दशहरा से शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कई देशों में भी इन अवसरों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.